Newton Public School Gopalganj | Top School in Gopalganj
Estd. 1998   |   +91 99428 91812   |   npsgpj.office[at]gmail.com Arar More, Gopalganj, Bihar, India

Smt. Saraswati Singh

Principal

Date: 12 December 2025
Smt. Saraswati Singh

"न्यूटन पब्लिक स्कूल छात्रों के अंदर छुपी प्रतिभा को बाहर निकालकर, निखारकर, उनके कार्य क्षमता को बढ़ाता है| यह बच्चों को पढ़ाई के प्रति जागरूक कर बचपन से ही प्रतियोगिता परीक्षाओं का ज्ञान करा कर प्रतियोगिता जगत से जुड़ा है |
इन्ही उद्देशों की पूर्ति हेतु जिला के प्रबुद्ध जागरुक अभिभावकों के मार्गदर्शन पर इस विद्यालय की स्थापना की गई है | आधुनिकता के इस युग में जहां बच्चे मोबाइल कंप्यूटर लैपटॉप टेलीविजन इंटरनेट के नजदीक आते जा रहे हैं जबकी किताब कॉपी से दूर होते जा रहे हैं वही न्यूटन पब्लिक स्कूल बच्चों को किताब पढ़ाई स्वास्थ्य से जोड़कर उन्हें खुली प्रतिभा के लिए तैयार कर उनके आत्मविश्वास को बढ़ता है |
हमारे शिक्षक-शिक्षिकाएँ उच्च-कोटि की शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं, और वे प्रत्येक छात्र की व्यक्तिगत आवश्यकताओं को समझते हुए उसे सर्वोत्तम मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। हमारी कक्षाएँ आधुनिक शिक्षा प्रणाली के अनुरूप हैं, जिसमें प्रौद्योगिकी का उपयोग किया जाता है, ताकि शिक्षा को और भी दिलचस्प और प्रभावी बनाया जा सके। हमारा मानना है कि आपका समय यहाँ एक प्रेरणादायक यात्रा का आरंभ होगा, जो न केवल आपको ज्ञान से समृद्ध करेगा, बल्कि आपके व्यक्तित्व को भी निखारेगा।"